31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार में परिवर्तन की लहर : रत्नेश

फोटो नंबर- 31 मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य सुरसंड : स्थानीय शंकर चौक परिसर में बुधवार को भाजपा की आमसभा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने विस चुनाव को ध्यान में रख कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जी-जान से लग जाने की […]

फोटो नंबर- 31 मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य सुरसंड : स्थानीय शंकर चौक परिसर में बुधवार को भाजपा की आमसभा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने विस चुनाव को ध्यान में रख कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जी-जान से लग जाने की अपील की. कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है. वहीं राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि सुरसंड में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है, पर लोगों के उत्साह को देख पार्टी 15 हजार सदस्य बनाने में सफल रहेगी. श्री कुमार ने आशा व्यक्त की कि सुरसंड विधानसभा से यहीं का पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा. सभा का संचालन सांसद प्रतिनिधि पूरन साह ने किया. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री अशोक ठाकुर, महंत अशोक दास, अरविंद चौबे, मनोज ठाकुर, सुरेश मिश्र व विनय मिश्र समेत अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें