31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाये

डुमरी कटसरी : प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा के वरीय नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के मद्देनजर घर-घर जाकर सदस्य बनाने की अपील की. कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो स्थायी सरकार बना कर बिहार का विकास कर सकती है. […]

डुमरी कटसरी : प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा के वरीय नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के मद्देनजर घर-घर जाकर सदस्य बनाने की अपील की. कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो स्थायी सरकार बना कर बिहार का विकास कर सकती है. वहीं बेगुसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया और कहा कि अधिक से अधिक नवयुवकों को जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा धर्मेंद्र मिश्र, शिवहर प्रभारी मिथिलेश कुमार, महामंत्री राजीव सिंह, रमा शंकर सिंह, रूपेश कुमार व प्रखंड महामंत्री रवि शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें