19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी की अपील

फोटो-8 बैठक में शामिल पदाधिकारी गणमेजरगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सतार मार्केट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश महासचिव डॉ विजुल सिंह ने पार्टी के आलाकमान रामविलास पासवान के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए युद्ध स्तर […]

फोटो-8 बैठक में शामिल पदाधिकारी गणमेजरगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सतार मार्केट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश महासचिव डॉ विजुल सिंह ने पार्टी के आलाकमान रामविलास पासवान के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की आवश्यकता जतायी. युवा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक कमेटी गठन करने और सशक्त सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया. पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन झा, सुशीला देवी पासवान, फखरूद्दीन अली अहमद ने आगामी 27 मार्च को पटना में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया. बैठक के अंत में प्रखंड अध्यक्ष ने जिला से आये पदाधिकारियों को माला पहना कर अभिनंदन किया. मौके पर ललन सिंह, प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें