नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 1950 बोतल देसी शराब जब्त, चार बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
1950 बोतल शराब जब्त, चार बाइक बरामद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

सुरसंड थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 1950 बोतल देसी शराब जब्त की है. इस दौरान शराब से लदी चार बाइक भी बरामद की गईं, जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सुरसंड थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 1950 बोतल देसी शराब जब्त की है. इस दौरान शराब लदी चार बाइक भी बरामद की गईं, जबकि पुलिस वाहन को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए.

एनएच-227 पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह रात्रि गश्ती कर लौट रही सुरसंड थाना पुलिस ने रामबाग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-227 पर संदिग्ध गतिविधि देख कार्रवाई की.

पुलिस वाहन को देखते ही शराब तस्कर चारों बाइक छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने मौके से 300 एमएल की 1950 बोतल देसी शराब और चार बाइक जब्त कर ली.

यह भी पढ़ें: हाइपोग्लाइसीमिया के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों को जारी किए विशेष निर्देश

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन