Sitamarhi : रोजगार शिविर में 15 युवा चयनित

Published by : FANINDRA KUMAR JHA Updated At : 29 Nov 2025 6:27 PM

विज्ञापन

कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार भी लिया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी.

बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को जिला नियोजनालय में एम मल्टीस्किल्स जाब्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय जाब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में हुआ. कंपनी के प्रतिनिधि समीर राज द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को जॉब संबंधी कार्य, कार्यस्थल, वेतन, भत्ते, प्रशिक्षण एवं कंपनी के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार भी लिया गया. यंग प्रोफेशनल अमन कुमार द्वारा उपस्थित आवेदकों को उनके कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा निजी क्षेत्रों में भी नैप्स (NAPS) अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार ले सकते हैं. जिला कौशल प्रबंधक द्वारा आवेदकों को बताया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदकों को तीन महीने का केवाईपी कोर्स कराया जाता है, जिससे अभ्यर्थी कंप्यूटर के कोर्स में प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर द्वारा कही भी रोजगार ले सकते हैं. इस कार्यक्रम द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाता है, जिससे उनको रोजगार मिल सकें. इस जॉब कैंप में कंपनी द्वारा कुल 29 बॉयोडाटा प्राप्त किया गया. बाद में कुल 15 युवकों का चयन किया गया. जॉब कैंप के सफल संचालन में उच्च वर्गीय लिपिक पूनम कुमारी, निम्न वर्गीय लिपिक संदीप कुमार, यंग प्रोफेशनल अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक कुमार रितुराज, जिला कौशल प्रबंधक चंदन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार, कार्यालय परिचारी सचिन कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राजकिशोर कुमार, अजय कुमार तथा जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा. जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
FANINDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By FANINDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन