ePaper

प्रेमी के साथ विवाहिता फरार, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Feb 2020 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के साथ विवाहिता फरार, प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला द्वारा घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगद सहित अपने पूर्व के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में फरार महिला के ससुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें बताया गया कि उसने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला द्वारा घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगद सहित अपने पूर्व के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में फरार महिला के ससुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जिसमें बताया गया कि उसने अपने बेटे की शादी वर्ष 2019 में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में की थी. शादी के बाद से ही उसकी बहु देर रात तक शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी अपने प्रेमी प्रेम कुमार के साथ बात करती रहती थी.

मना करने के बावजूद वह नहीं मानती थी. गत आठ फरवरी की रात वह घर के सारे जेवरात, नगद 25 हजार व अन्य सामान लेकर प्रेम के साथ फरार हो गयी. काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. महिला के पति अमित द्वारा उसके नंबर पर फोन करने पर प्रेम कुमार द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन