बाइक की ठोकर से मैकेनिक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुपरी : पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में बेलमोहन गुमटी के समीप गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक टीवी मैकेनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बछारपुर गांव निवासी लक्ष्मी दास(55) के रुप में की गयी है. वह कम्युनिस्ट पार्टी से भी जुड़ा था. दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर मौके पर […]
विज्ञापन
पुपरी : पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में बेलमोहन गुमटी के समीप गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक टीवी मैकेनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
मृतक की पहचान बछारपुर गांव निवासी लक्ष्मी दास(55) के रुप में की गयी है. वह कम्युनिस्ट पार्टी से भी जुड़ा था. दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गयी. आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर बीडीओ रागिनी साहु, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की तथा मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार देने का आश्वासन दिया.
इसके बाद समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया. पंचनामा तैयार कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लगभग दो घंटा तक वहां जाम रहा. जानकारी के अनुसार, बछारपुर निवासी रामवरण दास के पुत्र लक्ष्मी दास साइकिल पर सवार होकर पुपरी की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक ने ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर हीं उसने दम तोड़ दिया. मृतक कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के साथ अपनी रोजी-रोटी के लिए गांव में ही एक दुकान खोलकर टीवी, स्टेब्लाइजर आदि मरम्मत का काम करता था. मैकेनिक की मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन