हत्या के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 30 Jan 2020 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव निवासी अनिल कुमार की हत्या मामले में सोनबरसा थाने की पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में गांव के ही कृपाल महतो, पिंटू कुमार राउत एवं संजय महतो शामिल है. एसपी अनिल कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव निवासी अनिल कुमार की हत्या मामले में सोनबरसा थाने की पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में गांव के ही कृपाल महतो, पिंटू कुमार राउत एवं संजय महतो शामिल है. एसपी अनिल कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस मामले में मृतक के पिता सोनेलाल महतो के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में गिरफ्तार आरोपितों के अलावा राजीव दास, रवींद्र दास, हिटलर उर्फ अमन दास, जन्मजय कुमार, ब्रजेश गामी, रत्नेश्वर महतो, मुकेश महतो, मिंटू कुमार महतो शामिल है. प्राथमिकी में सोनेलाल महतो ने कहा है कि वर्ष 2010 में उसके बड़े पुत्र नन्नु महतो को गांव के ही कमल कुमार दास, राजकुमार दास, अशोक दास, राकेश गामी तथा शैलेंद्र महतो ने हत्या की थी. इस संबंध में सहियारा थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-16/10 धारा 302/34 भादवि अंकित हुआ था.
उसके बाद उनलोगों के विरुद्ध आरोप-पत्र थाना से न्यायालय में भेजा गया. न्यायालय में विचारण चल रहा था. उसी क्रम में उनलोगों माध्यम से सुलह करने का पहल किया गया. सुलह नहीं करने पर पुत्र अनिल की हत्या करने की धमकी दी थी. मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर चिरैया गांव के समीप अपराधियों ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




