सीएए के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Updated at : 20 Dec 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

मदरसा रहमानिया मेहसौल के तत्वावधान में निकला प्रतिरोध मार्च हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद का लगा रहे थे नारा सीतामढ़ी : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को मदरसा रहमानिया मेहसौल के तत्वावधान में हजारों लोग सड़क पर उतर गये. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोगों ने मेहसौल से शांतिपूर्वक प्रतिरोध मार्च निकाला. जो […]

विज्ञापन

मदरसा रहमानिया मेहसौल के तत्वावधान में निकला प्रतिरोध मार्च

हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद का लगा रहे थे नारा

सीतामढ़ी : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को मदरसा रहमानिया मेहसौल के तत्वावधान में हजारों लोग सड़क पर उतर गये. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोगों ने मेहसौल से शांतिपूर्वक प्रतिरोध मार्च निकाला. जो विरोध जुलूस मदरसा रहमानिया मेहसौल से होते हुए शहर के आजाद चौक, मेहसौल चौक, कारगिल चौक, नाहर चौक, शंकर चौक होते हुए डुमरा स्टेडियम मैदान पहुंची. जहां पहुंचकर प्रतिरोध मार्च धरना में तब्दील हो गयी. वहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार की मनमानी व सीएए को काला कानून बताते हुए हर हाल में वापस लेने की नारेबाजी करते रहे.

डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन: विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए युवा नेता मो जुनैद आलम, मो आरिफ हुसैन, मदरसा रहमानिया मेहसौल के अध्यक्ष मो अरमान अली व मो नौशाद आलम समेत अन्य ने सभी को एकजुट होकर सीएए का विरोध करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों का विरोध जायज है. धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा गया.

जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को दोनों सदनों में पारित कराने के बाद राष्ट्रपति से मान्यता मांगी है, जिसे भारतीय संविधान का घोर उल्लंघन बताया है. खास तौर पर कानून पास करने के बाद से ही खास तौर पर अल्पसंख्यकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

प्रदर्शन में पूर्व सांसद सीताराम यादव, डॉ अर्जुन राय, विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, कांग्रेस नेता परवेज आलम अंसारी, मो असद, हाजी मो मोखतार आलम, मो नौशाद आलम, मो जफर हाशिम, सिकंदर हयात खान, मौलाना रिजवान, मो जौहर अली ताज, मो हाशिम, मो सलाम, मो असद, मो फैजुल हसन,मो नन्हे, मौलाना तैयब आलम नुरी, मौलाना नूरूल होदा कादरी, मौलाना असलमूल कादरी, सैयद एहतेशाम, अलीम उर्फ आरजू, मो बशारत करीम गुलाब, सलमान सागर, सिफ्फत हबीबी, मो मुन्ना, गुलाम रसूल, असलम कादरी, कारी इम्तेयाज, पप्पू, अंजारुल तौहीद, परवेज आलम, प्रो गौहर सिद्दीकी, हाजी मो हशमत हुसैन, मो मजहर अली राजा, मो मुर्तुजा, मो कफील, डॉ मो रफीक, मो शफीक खान, कारी इस्तियाक आलम, मो फहीम, मो सदरे आलम नोमानी, मौलाना गजाली, मौलाना अमानुल्लाह समेत लाखों लोग शामिल थे. अल्पसंख्यक एकता मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद ने बताया कि प्रतिरोध मार्च में वह भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन