पति ने अवैध संबंध का किया विरोध, तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा

Updated at : 07 Nov 2019 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने अवैध संबंध का किया विरोध, तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में डुमरा थाना के बेरबास गांव में बुधवार की देर रात पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करनापति को महंगापड़ गया. ससुराल आये पति को पत्नीने अपने प्रेमी व परिवारकेअन्य सदस्यों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक 20 वर्षीय युवक मो मोमसैद सहियारा थाना क्षेत्र के मधुबनी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में डुमरा थाना के बेरबास गांव में बुधवार की देर रात पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करनापति को महंगापड़ गया. ससुराल आये पति को पत्नीने अपने प्रेमी व परिवारकेअन्य सदस्यों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक 20 वर्षीय युवक मो मोमसैद सहियारा थाना क्षेत्र के मधुबनी वार्डसंख्या 6 का निवासीथा.

जानकारी के मुताबिक, युवक की फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी. सूचना पाकरघटनास्थलपर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष किशीम राय ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया. इस बाबत मृतक कि मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मृतक कि पत्नी नाजनी खातुन, सास समीना खातून, साली अंगुड़ी खातुन सहित प्रेमी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी मो राजा को आरोपित बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मृतक 3 नवंबर को अपनी पत्नी व छोटा भाई मो समसैद के साथ मेला देखने ससुराल गया था. जहां उसने अपनी पत्नीऔरउसके प्रेमी केबीच जारी अवैध संबंध का विरोध किया. इससे नाराज पत्नी ने अपने प्रेमी व परिवार वाले के सहयोग से मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या कीवारदात को अंजाम दिया. पहले भी मृतक अपनी पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करता रहाथा. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मृतक कि पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीजारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन