छठ को लेकर विद्युत अभियंताओं और कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : एक से तीन नवंबर तक छठ के मौके पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न घाटों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की देख-रेख को कनीय व सहायक अभियंता के अलावा कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस बाबत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : एक से तीन नवंबर तक छठ के मौके पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न घाटों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की देख-रेख को कनीय व सहायक अभियंता के अलावा कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस बाबत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार द्वारा पत्र जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घाट व प्रतिनियुक्त अभियंता: शहर में लखनदेई पुल घाट, जानकी मंदिर, खड़का रोड तालाब समेत सात घाटों पर बिजली व्यवस्था की निगरानी अभियंता अविनाश कुमार व अरविंद कुमार करेंगे.

लक्ष्मणा घाट, सीता घाट व राम घाट एवं अन्य आठ घाटों पर अभियंता कृपानंद कापड़ व अरविंद कुमार, शांतिनगर व कैलाशपुरी नदी किनारे घाट पर अभियंता कुमारी नेहा व अरविंद कुमार, मुरादपुर, लगमा, रसलपुर व आजमगढ़ घाट के लिए अभियंता धनंजय कुमार व अरविंद कुमार, सोनबरसा के लक्ष्मीपुर, फूलकहां व बसाहिया घाट के लिए अभियंता विमल कुमार साहा व परमीत रंजन की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अन्य स्थानों पर भी अभियंता व कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन