हथियार के बल पर बाइक की लूट

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर चौर के समीप रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को नलकटुआ व चाकू दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया. पीड़ित नितेश कुमार पिता स्व अर्जुन सिंह रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के महिसार गांव का रहनेवाला है. इस संबंध में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर चौर के समीप रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को नलकटुआ व चाकू दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया. पीड़ित नितेश कुमार पिता स्व अर्जुन सिंह रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के महिसार गांव का रहनेवाला है. इस संबंध में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया है कि वह सीतामढ़ी बाजार से दुकान के सामान की खरीदारी कर अपनी हीरो ग्लैमर बाइक(बीआर 06बीइ 9167) से घर लौट रहा था. जैसे हीं वह परमानंदपुर चौर के पास पहुंचा, पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक दिया तथा नलकटुआ व चाकू का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल व रूपया छीनकर सीतामढ़ी की तरफ भाग निकला. डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियों का सुराग तलाशा जा रहा है.शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन