धानरोपनी के लिए खेत देखने गये युवक की ठनका से मौत

थाना क्षेत्र के करुणा गांव में हादसा वार्ड नंबर-11 निवासी भुवनेश्वर चौधरी का पुत्र था सुनील सुरसंड : धान रोपवाने के लिए खेत देखने गये एक युवक की मौत थाना क्षेत्र के करुणा गांव स्थित सरेह में बुधवार को ठनका गिरने से हो गयी. मृतक सुनील कुमार चौधरी(32) करुणा गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी भुनेश्वर […]
थाना क्षेत्र के करुणा गांव में हादसा
वार्ड नंबर-11 निवासी भुवनेश्वर चौधरी का पुत्र था सुनील
सुरसंड : धान रोपवाने के लिए खेत देखने गये एक युवक की मौत थाना क्षेत्र के करुणा गांव स्थित सरेह में बुधवार को ठनका गिरने से हो गयी. मृतक सुनील कुमार चौधरी(32) करुणा गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी भुनेश्वर चौधरी का पुत्र था.
परिजन ने बताया कि मृतक धान रोपवाने के लिए सुबह में करुणा व अमाना गांव के बीच स्थित सरेह में खेत देखने गया था. वहां से लौटने में विलंब होने पर परिजन चिंतित हो गये व उसे खोजने के लिए खेत की ओर गये, जहां उसे मृत पाया गया. बताया गया कि सुबह करीब नौ बजे काफी जोर से बिजली कड़कने के बाद वज्रपात हुई, जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
जबकि वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तिलका का हरा पेड़ भी खंड-खंड हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि जहां घटना घटी है, ठीक उसी जगह 1.32 लाख विद्युत का तार उपर से गया हुआ है. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी, दोनों बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं माता-पिता पुत्र की मौत से बदहवास थे.
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी सरल व मिलनसार प्रवृति का था. सूचना मिलते ही दारोगा श्याम बिहारी उपाध्याय व यादवेंदु कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. किंतु परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. अंततः पुलिस वहां से लौट गयी. बता दें कि मृतक के पिता सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 के मूल निवासी हैं. मृतक का मामा गांव करुणा में है, जहां सपरिवार नवासा पर रहते हैं. मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




