सीतामढ़ी में दो नाबालिग सगी बहनों से गैंगरेप, हथियार के बल पर सात लोगों ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात की है. इस संबंध में पीड़िता में से एक बहन ने गुरुवार की देर शाम महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात की है. इस संबंध में पीड़िता में से एक बहन ने गुरुवार की देर शाम महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पीड़ित बहनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया जा रहा है. वह मामले की जांच कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें गांव की एक अन्य महिला के साथ सड़क पर टहल रही थी. इस क्रम में सात लोगों ने हथियार के बल पर दोनों को खींच कर सुनसान जगह पर ले गये और गैंगरेप कर मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. प्राथमिकी में इंदरवा गांव निवासी कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, परशुराम, राजू कुमार एवं गोविंदा कुमार को आरोपित किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन