छौरहियां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तीन माह से लगा है ताला

Updated at : 07 Jun 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
छौरहियां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तीन माह से लगा है ताला

सीतामढ़ी : बड़ी आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना द्वारा निर्मित हेल्थ एंड वेनलेस सेंटर का बुरा हाल है. जिले में स्थापित लगभग सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की हालत एक जैसी हीं है. डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी के अभाव में इन सेंटरों पर उद्घाटन के बाद से हीं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बड़ी आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना द्वारा निर्मित हेल्थ एंड वेनलेस सेंटर का बुरा हाल है.

जिले में स्थापित लगभग सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की हालत एक जैसी हीं है. डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी के अभाव में इन सेंटरों पर उद्घाटन के बाद से हीं ताला लगा है.
जिले के सुप्पी प्रखंड के कोठिया राय पंचायत अंतर्गत छौरहिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं किये जाने से इलाके के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं. इधर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीण आंदोलन के मुड में है.
इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण व पारा विधिक स्वयंसेवक उदय कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भेजा है. जिसमें कहा है कि तीन माह पूर्व सांसद रमा देवी के कर-कमलों द्वारा इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया था. उनके द्वारा उपस्थित जन समूह को आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सुविधा मिलने की जानकारी दी गयी.
उद्घाटन के तीन माह बीतने के बाद भी आज तक न तो किसी चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गयी, और न हीं किसी चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य कर्मी को हीं यहां प्रतिनियुक्त किया गया.
25 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा मिलने का इंतजार हीं कर रही है. विभागीय अधिकारियों ने भी फिलहाल सुविधा प्रदान करने में खुद को असमर्थ बताया है.
आवेदन की प्रतिलिपि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, डीएम, सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी गयी है.
आवेदन में विजय सिंह, रामेश्वर सिंह, चुम्मन सिंह, गुड्डु सिंह, गोपाल सिंह, ललन सिंह, शत्रुध्न सिंह, सतीश सिंह, प्रियंका देवी, नीतू सिंह, सुप्रिया देवी, ललिता देवी, अरविंद कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन