सीतामढ़ी में ग्रिल मैकेनिक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी/बथनाहा : जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड स्थित सुरेंद्र चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े (10.30 बजे) बाइक सवार बदमाशों ने ग्रिल मैकेनिक मो नेयाब (32) की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक नगर के सटे मेहसौल आजाद चौक वार्ड नंबर-छह का रहनेवाला है. वह मो कादिर उर्फ लालबाबू का बड़ा पुत्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा : जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड स्थित सुरेंद्र चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े (10.30 बजे) बाइक सवार बदमाशों ने ग्रिल मैकेनिक मो नेयाब (32) की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक नगर के सटे मेहसौल आजाद चौक वार्ड नंबर-छह का रहनेवाला है. वह मो कादिर उर्फ लालबाबू का बड़ा पुत्र था. बदमाशों ने नेयाब के सीने व पैर में दो गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर हीं उसने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

सूचना मिलने पर बथनाहा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. संदेह के आधार पर ग्रिल दुकानदार मो नौशाद, मो अरमान व मो कलीमुल्लाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हत्या से गुस्साये मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में पुलिस जीप से शव उतारकर आजाद चौक पर रखकर जाम कर दिया. बांस-बल्ला लगाकर व टायर जलाकर लगभग चार घंटों तक बवाल काटा. आक्रोशित लोग हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

रोड जाम की सूचना पर एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह, सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा बीडीओ मुकेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मिश्रा, डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद व मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिजन को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. बाद में 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजा के बाद लोगों ने जाम हटा लिया. बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपया प्रदान किया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

— चार घंटे तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार

चार घंटे तक जाम से सीतामढ़ी-सुरसंड-बथनाहा-सोनबरसा-पुपरी व बाजपट्टी रोड में वाहनों की लंबी कतारे लगी रही. जानकारी के अनुसार, मृतक नल-जल योजना से बन रहे पानी टंकी में काम करने बाइक से रामनगरा (रीगा) जा रहा था. इसी क्रम में सुरेंद्र चौक के पास पहुंचने पर पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने कहा-सुनी के बाद नेयाब के सीना व पैर में दो गोली मार दी. गोली लगते हीं वह बाइक समेत सड़क पर हीं लुढक गया.

— कहते हैं अधिकारी

हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. मृतक के परिजन से घटना की जानकारी ली गयी है, जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. आपसी विवाद को लेकर ही हत्या को अंजाम दिया गया है. संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डॉ कुमार वीर धीरेंद्र

सदर एसडीपीओ, सीतामढ़ी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन