मोबाइल के लिए नदी में लगायी छलांग, लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 8:28 AM
सीतामढ़ी : बथनाहा थाने के हरिबेला गांव से गुजरनेवाली अधवारा नदी में हाथ से मोबाइल फिसल कर गिरने के बाद संतोष कुमार (22) ने छलांग लगा दी. नदी में छलांग लगाने के बाद से वह लापता है. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, स्थानीय चौकीदार लक्ष्मण पासवान व ग्रामीणों ने बताया कि घटना रविवार की देर शाम […]
सीतामढ़ी : बथनाहा थाने के हरिबेला गांव से गुजरनेवाली अधवारा नदी में हाथ से मोबाइल फिसल कर गिरने के बाद संतोष कुमार (22) ने छलांग लगा दी. नदी में छलांग लगाने के बाद से वह लापता है. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, स्थानीय चौकीदार लक्ष्मण पासवान व ग्रामीणों ने बताया कि घटना रविवार की देर शाम की है. बताया जा रहा है िक देवेंद्र राय का पुत्र संतोष कुमार गांव से गुजरने वाली अधवारा नदी पर बने पुल पर देर शाम को मोबाइल ऑपरेट कर रहा था. इस दौरान मोबाइल उसके हाथ से नदी में जा गिरा. मोबाइल को पाने के लिए संतोष ने नदी में छलांग लगा दी.
काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं निकल सका. युवक को छलांग लगाते आसपास के लोगों ने देख लिया था. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










