शुभ नारायण दत्त की हत्या में पुलिस को किसी नजदीकी के शामिल होने का शक

सीतामढ़ी : जिला कल्याण पदाधिकारी शुभ नारायण दत्त की हत्या में पुलिस को किसी नजदीकी के शामिल होने का शक है. अपराधियों ने उनके कान के पास दो, सिर में एक, कनपटी में एक, दायें हाथ पर एक व पेट में दो गोली मारी है. पुलिस का कहना है कि किसी प्रोफेशनल शूटर ने उन्हें […]
सीतामढ़ी : जिला कल्याण पदाधिकारी शुभ नारायण दत्त की हत्या में पुलिस को किसी नजदीकी के शामिल होने का शक है. अपराधियों ने उनके कान के पास दो, सिर में एक, कनपटी में एक, दायें हाथ पर एक व पेट में दो गोली मारी है. पुलिस का कहना है कि किसी प्रोफेशनल शूटर ने उन्हें गोली मारी है. घटनास्थल से उनका मोबाइल नहीं मिलने पर पुलिस उनके नंबर का कॉल डिटेल निकालने में जुटी है. पुलिस को शक है कि ऑफिस से घर जाने के बाद संभव है कि किसी नजदीकी का कॉल आने के बाद ही वह कैलाशपुरी से भवप्रसाद की ओर निकले होंगे. सुनसान जगह पर उन्हें घेर कर गोली मारी गयी है.
घटनास्थल के पास कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने अपराधियों का हुलिया भी देखा है. एसपी विकास वर्मन ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डुमरा, मेहसोल ओपी सहित कई थानों की पुलिस की टीम बनायी है. देर रात शिवहर होकर मोतिहारी जाने वाली सड़क पर विशेष चेकिंग भी चलायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










