पूर्व मुखिया के भाई की हत्या में संतोष झा बरी

सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो के न्यायाधीश आरपी ठाकुर ने गुरुवार को दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद रीगा प्रखंड की सहबाजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश सिंह के रामपुर बराही स्थित घर को डायनामाइट से उड़ाने तथा भाई रत्नेश सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में भाकपा माओवादी(उत्तर बिहार […]
सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो के न्यायाधीश आरपी ठाकुर ने गुरुवार को दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद रीगा प्रखंड की सहबाजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश सिंह के रामपुर बराही स्थित घर को डायनामाइट से उड़ाने तथा भाई रत्नेश सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में भाकपा माओवादी(उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी) के एरिया कमांडर संतोष झा समेत पांच को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
रिहा हुए लोगों में मेजरगंज थाने के सिमरदह गांव निवासी विजय पासवान, पूर्व मुखिया शिवचंद्र पासवान, बिहारी पासवान एवं महेंद्र राम भी शामिल हैं. इसमें विजय पासवान की मृत्यु हो चुकी है. मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक कमल कुमार एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अमर कुमार मिश्रा एवं धीरेंद्र ठाकुर ने पक्ष रखा. अलग-अलग कांडों में संतोष झा की यह तीसरी रिहाई है. हालांकि दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड में संतोष झा को आजीवन कारावास की सजा मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










