अगलगी की घटना के विरोध में कोर्ट परिसर की दुकानें रहीं बंद

सीतामढ़ी : कोर्ट परिसर में आठ दुकानों में आग लगने से हुई क्षति से यहां के कारोबारी आहत होने के साथ ही आक्रोशित भी है. घटना के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. बाद में आंबेडकर स्थल पर दुकानदारों की एक बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा के मुद्दे पर […]
सीतामढ़ी : कोर्ट परिसर में आठ दुकानों में आग लगने से हुई क्षति से यहां के कारोबारी आहत होने के साथ ही आक्रोशित भी है. घटना के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. बाद में आंबेडकर स्थल पर दुकानदारों की एक बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया.
इस दौरान संघ का भी गठन किया गया. राकेश कुमार संघ के अध्यक्ष तो रमण सिंह उपाध्यक्ष व राजा प्रसाद कोषाध्यक्ष चुने गये. संघ के सदस्य के रूप में अरविंद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद, विनोद साह, जितेंद्र राय, मुस्तकीम, रविंद्र, सुरेंद्र पटेल व शंकर पटेल समेत अन्य शामिल किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










