हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर प्रखंडों में भी जलाभिषेक की रही होड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2017 4:58 AM

विज्ञापन

रीगा : तीसरी सोमवारी पर अन्हारी, कुसुमपुर बखरी व मील चौक स्थित तारकेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने कतार में लग कर जलाभिषेक किया. मील चौक स्थित तारकेश्वर नाथ महादेव मंदिर को स्थानीय लोगों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यह मंदिर काफी पुराना है. […]

विज्ञापन

रीगा : तीसरी सोमवारी पर अन्हारी, कुसुमपुर बखरी व मील चौक स्थित तारकेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने कतार में लग कर जलाभिषेक किया. मील चौक स्थित तारकेश्वर नाथ महादेव मंदिर को स्थानीय लोगों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यह मंदिर काफी पुराना है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर में मनोकामना लिंग स्थापित है. वैसे यहां से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर श्रृंगी ऋषि द्वारा स्थापित शिव मंदिर बखरी गांव में है. इसके अलावा रामपुर गंगौली मठ, सोनार शिव मंदिर, मौदहा शिव मंदिर व बगही धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

सीतामढ़ी . सावन माह की तीसरी सोमवारी पर प्रखंडों में भी जलाभिषेक की होड़ मची रहीं. शिवालयों में अहले सुबह से पूजन, अर्चन, दर्शन व जलार्पण का दौर जारी रहा. बम-बम भोले, हर-हर महादेव व जय शिव शंकर का नारा लगाते भक्त भक्ति में डूब कर जलाभिषेक करते रहे. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी बंदोबस्त रहे.
बेलसंड : प्रखंड के दमामी स्थित बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर का पूजन-अर्चन किया. इस दौरान लोग शिव की भक्ति में लीन नजर आये. दमामी स्थित मंदिर में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के साथ बेलसंड पुलिस तैनात रहीं.
सुरसंड : सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरसंड का इलाका भगवान शिव की भक्ति में लीन रहा. प्रखंड के बाल्मिकेश्वर नाथ महादेव व अमाना स्थित अमनेश्वर नाथ महादेव समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रहीं. गाजे-बाजे के साथ शिव गीत गाते भक्तों का कारवां जलाभिषेक करता नजर आया.
चोरौत : सावन की तीसरी सोमवारी को प्रखंड के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही. पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय रहा. प्रखंड मुख्यालय चोरौत के अलावा वर्मा गांव स्थित वरमेश्वरनाथ महादेव, यदुपट्टी स्थित महेश्वरनाथ महादेव, अमनपुर के लोकेश नाथ शिव मंदिर, पत्‍‌नेश्वर शिवमंदिर, चोरौत के पहाड़ी मंदिर व यद्दुपट्टी के मानेश्वरनाथ मंदिर समेत तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. श्रद्धालु सुबह से ही भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे. उधर, चोरौत पूर्वी पंचायत के कोकन के वृजा गंगाघाट से श्रद्धालुओं ने जल भरक पैदल हीं वर्मा गांव पहुंच कर वरमेश्वरनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किया.
पुपरी : पुपरी शहर में अवस्थित बाबा नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक की होड़ रहीं. अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखाई दी. इसके अलावा शहर के पंचेश्वरनाथ महादेव, झझिहट के रामेश्वरनाथ महादेव, धरमपुर-डुम्हारपट्टी के बाबा धुर्जटीनाथ महादेव व भीमा मकलेश्वर स्थित बाबा मकलेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति के सदस्यगण मुस्तैद दिखें.
मेजरगंज : प्रखंड के बसबिट्टा स्थित सुकेश्वरनाथ महादेव मंदिर समेत प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न शिवालयों में सोमवार को जलाभिषेक को भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा. अहले सुबह से देर शाम तक लोग जलाभिषेक करते रहे.
सोनबरसा : प्रखंड क्षेत्र के मढिया धाम स्थित बाबा मानकेश्वर नाथ महादेव मंदिर समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया. वहीं सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर इलाके में मेले सा मंजर रहा. सुरक्षा को लेकर कन्हौली व सोनबरसा पुलिस तैनात रही.
सुप्पी : सावन के तीसरी सोमवारी के प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी ढेंग घाट पर हजारों शिव भक्तों द्वारा जहां जल लेकर बाबा बागेश्वर नाथ महादेव समेत विभिन्न शिवलिंगों का जलाभिषेक किया. बागमती नदी से जल लेकर श्रद्धालु हलेश्वर स्थान, शुकेश्वर स्थान बसबिट्टा, बगही धाम शिव मंदिर व नेपाल के कई शिव मंदिरों के लिए रवाना हुए. इस दौरान पूरा इलाका शिव की भक्ति में लीन रहा. सुरक्षा के मद्देनजर सुप्पी थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में सशस्त्र बल मौजूद रहीं.
सुबह से ही मंदिर में उमड़े भक्त: बैरगनिया. सावन माह के तीसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय मंदिरों में जलाभिषेक किया. सुबह से ही नगर के शिवालय मंदिर, मनोहर बाबा मंदिर, थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर, स्टेशन रोड स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर, जमुआ के शिवमंदिर व मुसाचक के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इससे पहले शिव भक्तों ने पवित्र बागमती नदी के ढेंग घाट पर गाजे बाजे के साथ जल लिया. बागमती नदी के वंशी चाचा सेतु से बैरगनिया तक श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ लगी रहीं. श्रद्धालु बागमती नदी से जल लेकर पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित शिवमंदिर, मेजरगंज के बसबिट्टा स्थित सुकेश्वर नाथ मंदिर, सीतामढ़ी के हलेश्वर नाथ मंदिर व नेपाल के रौतहट जिले के शिवनगर स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करने को रवाना हुआ.
सोमवारी को लेकर इलाके में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
गांव से लेकर शहर तक शिवालयों में उमड़ी भीड़
मंदिर के आसपास लगा मेला,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन