रीगा-मेजरगंज रोड में 1.20 लाख लूट लिये

Updated:
विज्ञापन

जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के रीगा-मेजरगंज पथ में महादेव गांव के समीप स्थित पुलिया के पास से हथियार से लैस अपाचे बाइक सवार अपराधी एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के स्टाफ से एक लाख 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के रीगा-मेजरगंज पथ में महादेव गांव के समीप स्थित पुलिया के पास से हथियार से लैस अपाचे बाइक सवार अपराधी एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के स्टाफ से एक लाख 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. संदेह के आधार पर अलग-अलग गावों से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ में हिरासत में लिए गए तीनों की संलिप्तता नहीं पायी गयी. इसलिए तीनों को बाद में छोड़ दिया गया. पीड़ित स्टाफ मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी देवेश कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़ित स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, मेजरगंज बाजार में संचालित रंजित साइकिल स्टोर में कार्यरत कर्मी देवेश कुमार शनिवार को मार्केटिंग करने ऑटो से सीतामढ़ी के लिए निकला था. इसी दौरान अपाचे बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर दक्षिण दिशा में भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन