शेखपुरा के अंबारी पंचायत की पूर्व मुखिया सरस्वती देवी का निधन, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News : शेखपुरा के अंबारी पंचायत की पूर्व मुखिया सरस्वती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Sheikhpura News : जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत अंबारी पंचायत की पूर्व मुखिया सरस्वती देवी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वह करीब 92 वर्ष की थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही अंबारी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

पति के निधन के बाद संभाली थी पंचायत की जिम्मेदारी

सरस्वती देवी अंबारी पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय श्यामदेव सिंह की धर्मपत्नी थीं. पति के निधन के बाद उन्होंने पंचायत की मुखिया के रूप में जिम्मेदारी संभाली और जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दीं.

पीछे छोड़ गईं भरा-पूरा परिवार

स्वर्गीय सरस्वती देवी अपने पीछे छह पुत्र, पांच पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी गहरा शोक व्याप्त है.

जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने जताया शोक

पूर्व मुखिया सरस्वती देवी के निधन पर विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सभी ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

Also Read : इमामगंज में 35 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, पूछताछ के लिए एक युवक हिरासत में



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन