शेखपुरा : जानलेवा हमले में फरार पांच आरोपितों में दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस की गिरफ्त में फरार वारंटी.
कोरमा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. बेलौनी गांव में हुई छापामारी में 5 साल से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला खेत की फसल चराने को लेकर हुए विवाद का है.
कोरमा थाना पुलिस ने बेलौनी गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में साल भर से फरार चल रहे पांच आरोपियों में 2 आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. गिरफ्तार आरोपियों में बेलौनी गांव निवासी जगदीश राम के पुत्र फंटूश राम उर्फ जयप्रकाश राम तथा उसी गांव के मथुरा राम के पुत्र अमरजीत राम के रूप में पहचान की गयी है.
बेलौनी गांव निवासी राम महतो ने किया था केस
छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार तथा पुलिस सब इन्सपेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप में किया. पुलिस सब इंसपेक्टर अमित कुमार ने कहा कि पिछले साल बेलौनी गांव निवासी सहदेव महतो के पुत्र राम महतो ने स्थानीय कोरमा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें गिरफ्तार दोनों आरोपी सहित 5 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
खेत में फसल चराने से मना करने पर किया था हमला
एएसआइ ने बताया कि खेत में लगी फसल मवेशी द्वारा चरा दिए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. उन्होंने कहा कि एक मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे है. जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है. उधर गिरफ्तार दोनों फरार आरोपी को पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए