मजदूर को दबंगों ने पीटा, बेहोशी की हालत में बधार में फेंका

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर गांव के समीप दबंगों ने मजदूरी कर शेखपुरा से गांव वापस लौट रहे मजदूर को घेर कर बेरहमी से पीटा और बेहोशी की हालत में उन्हें बधार में लेकर मौके से फरार हो गये.

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर गांव के समीप दबंगों ने मजदूरी कर शेखपुरा से गांव वापस लौट रहे मजदूर को घेर कर बेरहमी से पीटा और बेहोशी की हालत में उन्हें बधार में लेकर मौके से फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

राहगीरों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी मजदूर विद्यापुर गांव निवासी सुनील मिस्त्री बताया जाता है.

पीड़ित के पुत्र मिलन कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व जख्मी सुनील मिस्त्री जब घर वापस लौट रहे थे. तभी गांव के ही वार्ड सदस्य पति उदय महतो के पुत्र ने बाइक से ठोकर मार दी थी. इसी का विरोध करने पर विवाद हो गया था.

हालांकि बाद में मजदूर के परिवार ने माफी मांगी थी. जख्मी सुनील के पुत्र नया भी बताया कि शनिवार की देर शाम हुई घटना को इसी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है. पीड़ित के द्वारा फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है.

घटना में जख्मी सुनील को 12 घंटे के बाद होश आने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.्र

posted by ashish jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन