Watch Video : शेखपुरा में बारिश के बाद मौसम का बदला मिजाज, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
Shiekhpura Weather Update : शेखपुरा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, रुक-रुककर बारिश के साथ 24 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना है। किसानों के लिए विशेष सलाह।
Shiekhpura Weather Update : शेखपुरा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. शनिवार को आसमान में बादल छाये रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह से ही आसमान में बादलों का प्रभाव बना हुआ है.
दिनभर रुक-रुककर हो सकती है बारिश
दिन के दौरान कई बार हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश का दौर कई घंटे तक जारी रह सकता है. शाम और रात में भी जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सामान्य दिनचर्या में परेशानी हो सकती है.
किसानों को फसल और अनाज सुरक्षित रखने की सलाह
बदलते मौसम का असर आम जनजीवन के साथ किसानों की गतिविधियों पर भी पड़ सकता है. खेतों में तैयार फसलों और खुले स्थानों पर रखे अनाज को बारिश से बचाने की जरूरत है. अचानक बारिश होने से कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है.
24 नवंबर से रात में बढ़ेगी ठंड
पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर तक बारिश की संभावना बनी रह सकती है. इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं. वहीं, 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जतायी गयी है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी.
Also Read : Watch Video: शेखपुरा में लग्न की भीड़ से जाम, बारिश में भी नाचते रहे बाराती, देखें वीडियो
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
