शेखपुरा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

शराब मामले में तीन गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब बरामद कर उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Sheikhpura News (निरंजन कुमार): शेखपुरा जिले में उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक महिला सहित तीन शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारियों के पास से बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, एएसआई अमरजीत कुमार तथा एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब माफियाओं और अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार कारोबारियों की हुई पहचान

पकड़े गए कारोबारियों की पहचान पूरी तरह स्थापित कर ली गई है. गिरफ्तार कारोबारियों में अरियरी थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी रामचंद्र चौहान के पुत्र विपिन चौहान, नगर थाना क्षेत्र के खोरमपुर कुंडा गांव निवासी बिरजू चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी तथा हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव निवासी अवधेश मांझी की पत्नी कारी देवी शामिल हैं. इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार सभी कारोबारी शराब का निर्माण अपने घरों तथा सुनसान स्थानों पर करके उसकी अवैध बिक्री किया करते थे.

तीनों आरोपी भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध धंधे की लगातार शिकायत उत्पाद थाना पुलिस को मिल रही थी. शिकायतों के आलोक में उत्पाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर उनके ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापामारी की और तीनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत स्थानीय उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है.

Also Read: बैंक ऋण नहीं चुकाने पर दो बकायेदार गिरफ्तार, अरियरी थाना पुलिस की कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन