शेखपुरा में डीएम ने छात्रों से किया सीधा संवाद, करियर और शिक्षा को लेकर दी खास सलाह
संत रविदास की तस्वीर पर माल अर्पण करते डीएम
Sheikhpura Ambedkar Residential School : शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने छात्रों को शिक्षा और करियर को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी.
Sheikhpura Ambedkar Residential School : शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद ने शहर के मकदुमपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद किया.
संत रविदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विद्यालय परिसर में स्थापित संत रविदास जी की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद उन्होंने छात्रावास परिसर में पीएनजी गैस कनेक्शन का औपचारिक शुभारंभ किया.
अब भोजन बनाने के लिए मिलेगी सुरक्षित गैस आपूर्ति
PNG कनेक्शन शुरू होने से छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए भोजन निर्माण में निर्बाध और सुरक्षित गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे छात्रावास की रसोई व्यवस्था को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग
विद्यालय परिसर में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग सह गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएम ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर शिक्षा के महत्व और भविष्य की तैयारी को लेकर चर्चा की.

जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करने की दी सलाह
डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया.
अंबेडकर के विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर
डीएम ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का स्मरण कराते हुए छात्रों को शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने की सीख को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रस्तुत किया संगीत
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 की छात्रा प्रिया कुमारी ने संगीत की प्रस्तुति दी. उसकी सुरीली आवाज की डीएम समेत मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने सराहना की.
कई अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में जीविका के डीपीएम, संबंधित अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. डीएम के निरीक्षण और संवाद के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रावास से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए