शेखपुरा : फोन कर गांव बुलाया, फिर 10-15 लोगों ने फाइनेंस बैंक के CEO को पीटा; 25 हजार और सोने का लॉकेट छीना
सदर अस्पताल मे जख्मी | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा में फाइनेंस बैंक के CEO संतोष कुमार को फोन कर एक गांव में बुलाया गया, जहां 10-15 लोगों ने बेरहमी से मारपीट की. हमलावरों ने 25 हजार रुपये नकद और सोने का लॉकेट भी छीन लिया. गंभीर रूप से घायल संतोष को इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है.
शेखपुरा जिले के बटौरा गांव निवासी सुधीर महतो के पुत्र संतोष कुमार के साथ लखीसराय जिले के तुरकैजनी गांव में कथित रूप से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास और छिनतई का मामला सामने आया है. घायल संतोष कुमार लखीसराय जिले स्थित सिंधुजा फाइनेंस बैंक में CEO के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं.
आपके शहर में
फोन कर तुरकैजनी गांव बुलाया, 10 से 15 लोगों ने किया हमला
परिजनों के अनुसार, संतोष को फोन कर तुरकैजनी गांव बुलाया गया था. वहां राशि जमा करने के बाद उनके पास करीब 25 हजार रुपये नगद थे.
पहले से घात लगाए 10 से 15 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और 25 हजार रुपये तथा सोने का लॉकेट छीन लिया. मारपीट में संतोष गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर पड़े.
स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर
संतोष के मामा रुदल महतो ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में तुरकैजनी पहुंचे और उन्हें घाटकोसुम्भा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर किया गया.
यहां सीटी स्कैन सहित अन्य जांच के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया.
परिजनों ने लगाया पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, लगाई न्याय की गुहार
परिजनों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को सामने लाने पर संतोष उसकी पहचान कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए