शेखपुरा : वृद्धाश्रम में आंखों की जांच करने पहुंचे डॉक्टर, 5 बुजुर्गों में मिला मोतियाबिंद; अब मुफ्त ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

बुजुर्ग के आंखों की जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

बरबीघा वृद्धाश्रम में वृद्ध केयर दिल्ली और एनिमल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 5 बुजुर्गों में मोतियाबिंद पाया गया. इन सभी का ऑपरेशन सोमवार को मुफ्त में किया जाएगा.

विज्ञापन

वृद्ध केयर दिल्ली एवं एनिमल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बरबीघा नगर क्षेत्र के सामाचक मोहल्ला में संचालित इंदिरा वृद्धा आश्रम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आंखों की जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की आंखों की जांच की.

पांच बुजुर्गों में पाई गई मोतियाबिंद की शिकायत, सोमवार को होगा निशुल्क ऑपरेशन

जांच के दौरान पांच बुजुर्गों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई. आश्रम में रह रहे मोतियाबिंद से पीड़ित सभी पांच मरीजों का ऑपरेशन सोमवार को कराया जाएगा. इनका ऑपरेशन सुनैना नेत्रालय के माध्यम से कराया जाएगा.

सीताराम नेत्रालय के सहयोग से दी गई दवाइयां और परामर्श

शिविर के दौरान बुजुर्गों को आंखों की देखभाल से संबंधित जरूरी परामर्श भी दिया गया. साथ ही संस्था की ओर से आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं. यह नेत्र जांच शिविर सीताराम नेत्रालय, शेखपुरा के डॉ. राहुल कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया.

बुजुर्गों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: डॉ. विनोद कुमार

इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है.

Also Read : शेखपुरा : फोन कर गांव बुलाया, फिर 10-15 लोगों ने फाइनेंस बैंक के CEO को पीटा; 25 हजार और सोने का लॉकेट छीना

उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी न हो. इसी उद्देश्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है. जिन बुजुर्गों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका ऑपरेशन भी निशुल्क कराया जाएगा.

शिविर के आयोजन से बुजुर्गों में दिखी खुशी

शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था से आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में काफी खुशी देखी गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन