शेखपुरा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, महिला समिति ने कमाया 19.06 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
कार्यक्रम का शुभारंभ करते जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू. | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा जिले की ज्ञान दर्शन जीविका महिला समिति ने वित्तीय वर्ष में 19 लाख 6 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर एक मिसाल कायम की है. यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
शेखपुरा जिले के सदर प्रखण्ड अंतर्गत संचालित ज्ञान दर्शन जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा शहर के टाउन हॉल में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आम सभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया गया.
आपके शहर में
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक मनोज कुमार, बीपीएम सुधांशु, संचार प्रबंधक रवि केशरी एवं ज्ञान दर्शन जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष रेखा देवी एवं सचिव शैम्पूल देवी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
19 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित
वार्षिक आम सभा में सहकारी समिति की गतिविधियों और शुद्ध लाभ पर बात करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका संतोष कुमार सोनू ने बताया कि समूह से ग्राम संगठन और संकुल संघ से एक स्वावलंबी संस्था का सफ़र पूरा करते हुए व्यवसाय कर 19 लाख 6 हजार रुपये का शुद्ध लाभ आर्जित किया है, जिससे अब एक व्यावसायिक संस्था के रूप में पहचान बना ली है.
विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सुधांशु कुमार ने संकुल संघ को पिछले वित्तीय वर्ष हुए 19 लाख 6 हजार रुपये के शुद्ध लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सतत् जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं, दीदी अधिकार केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों और दीदी की रसोई में कार्य कर रही महिलाओं को हो रहे लाभ के बारे में जानकारी दी.
Also Read : बोधगया, गया जी, राजगीर और नालंदा घूमे 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स, बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
दीदियों के अनुभव साझा और उत्कृष्ट सम्मान
इस अवसर पर सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया और अपनी आत्मनिर्भरता की कहानी उपस्थित लोगों को सुनाई. संगठन अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली कैडर एवं अध्यक्ष दीदी को संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव दीदी द्वारा सम्मानित भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए