शेखपुरा में जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट के मामले का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ महीने से था फरार
शेखपुरा में दूध के बकाया पैसों को लेकर हुए जानलेवा हमले के आरोपी लक्ष्मण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एसटी-एससी थाना पुलिस ने शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित एक मस्जिद के पास से जानलेवा हमले और अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के एक मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के सूरदासपुर मोहल्ला निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है. छापेमारी का नेतृत्व एसटी-एससी थानाध्यक्ष अजीतेंद्र कुमार ने किया.
दूध के 150 रुपये बकाया को लेकर किया था हमला
इस बाबत थानाध्यक्ष अजीतेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के यहां से गांव के राधेश्याम चौधरी दूध लिया करता था.
बीच में वह किसी काम से कुछ महीनों के लिए बाहर चला गया, इस बीच उसके यहां लगभग डेढ़ सौ रुपये दूध की कीमत का बकाया रह गया था.
बाहर से वापस लौटने के बाद अभियुक्त, राधेश्याम चौधरी को महज डेढ़ सौ रुपये दूध की कीमत बकाया रहने पर उसके घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज करने लगा.
मारपीट कर कर दिया घायल
गाली देने से मना करने पर वह आगबबूला होकर लोहे के रॉड से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, जबकि पति को बचाने पहुंची पत्नी नीलम देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया.
इस संबंध में गत 4 जुलाई को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, तब से वह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए