रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से डीएम ने बांटा कंबल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डीएम इनायत खान की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो रमाकांत प्रसाद सिंह ने दिया. जबकि मंच संचालन मो मुमताज शाहीन ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ रामाश्रय […]
विज्ञापन
शेखपुरा : रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डीएम इनायत खान की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो रमाकांत प्रसाद सिंह ने दिया. जबकि मंच संचालन मो मुमताज शाहीन ने किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने किया. डीएम ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया और रेडक्रॉस की उपयोगिता बतायी. उन्होंने मीडिया से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर रेडक्रॉस सोसाइटी में जोड़ा जाये. 120 लोगों को कंबल वितरित किया गया.
रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट डेलीगेट व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, प्रो रमाकांत सिंह, मुमताज, निरंजन पांडेय, डॉ आनंद जयकिशन, डॉ विनय कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, ज्योतिष कुमार, सुशांत कुमार, सचिन शेरगिल, अविश कुमार, दीपक कौशिक इत्यादि लोग उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को सम्मानित कर आजीवन सदस्यता दिलायी गयी. नये सदस्यों में डीएम इनायत खान, डॉ आनंद जयकिशन, डॉ विनय कुमार, निरंजन पांडेय, सचिन शेरगिल, सचिन कुमार, अविश कुमार, संजीव कुमार का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










