शेखपुरा : आरपीएफ व पब्लिक में झड़प, वर्दी फाड़ी

शेखपुरा : किऊल-गया रेलखंड के शेखपुरा रेलवे स्टेशन स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर कालाबाजारी की नीयत से जबरन टिकट कटाने की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची आरपीएफ टीम और स्थानीय पब्लिक के बीच विवाद हो गया. इस दौरान हुई हाथापाई में भीड़ ने छापेमारी टीम में शामिल आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रामसुमेद की वर्दी फाड़ […]
शेखपुरा : किऊल-गया रेलखंड के शेखपुरा रेलवे स्टेशन स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर कालाबाजारी की नीयत से जबरन टिकट कटाने की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची आरपीएफ टीम और स्थानीय पब्लिक के बीच विवाद हो गया. इस दौरान हुई हाथापाई में भीड़ ने छापेमारी टीम में शामिल आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रामसुमेद की वर्दी फाड़ दी. साथ बोलेरो गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी.
वहीं, जमकर हाथापाई हुई. हाथापाई के बीच आरपीएफ टीम को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना पर रेल पुलिस के अलावा टाउन थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया. अधिकारियों ने बताया की रेलवे सब इंस्पेक्टर रामसुमेद ने छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध मुकेश कुमार और लड्डू कुमार को हिरासत में ले लिया. इस घटनाक्रम के बीच रेलवे स्टेशन स्थित इंदायपर मुहल्ले के लोगों ने हंगामा मचाया और सब इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




