शेखपुरा : करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 9:14 AM
टोका फंसाते समय गिरा बिजली का तार शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव में करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने तीनों शवों को सदर अस्पताल के मुख्य मार्ग पर रख कर यातायात ठप कर दिया. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनौल गांव […]
टोका फंसाते समय गिरा बिजली का तार
शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव में करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने तीनों शवों को सदर अस्पताल के मुख्य मार्ग पर रख कर यातायात ठप कर दिया. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनौल गांव के सामने भी सड़क को जाम कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा था.
लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने और बिजली का टोका लगाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि अरियरी थाने के धनौल गांव में बर्तन धोने के दौरान बिजली के टोके का तार महिला मंजू देवी के शरीर पर गिर गया. उसकी गोद में उसका दो साल का पुत्र सन्नी भी था. महिला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे गोद से दूर फेंक दिया. महिला को बचाने उसका पति विनोद मांझी आया.
उसके बाद पति-पत्नी को छुड़ाने के लिए विनोद मांझी का चचेरा भाई सावन कुमार आया तो वह भी करेंट की चपेट में आ गया. तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि ग्रामीणों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










