घात लगाये बदमाशों ने पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के डीएम उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने घेर कर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान बदमाशों ने युवक को मरा हुआ समझकर घटनास्थल से फरार हो गये. घटना के बाद युवक के सहयोगी ने जख्मी अवस्था में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के डीएम उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने घेर कर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान बदमाशों ने युवक को मरा हुआ समझकर घटनास्थल से फरार हो गये. घटना के बाद युवक के सहयोगी ने जख्मी अवस्था में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह घटना डीएम उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप घटी. इस घटना में कमासी गांव के मो सुफियान को बदमाशों ने रड, लाठी, डंडा से प्रहार कर बेरहमी से हमला बोल दिया. मामूली विवाद को लेकर घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.
इस घटना को लेकर पुलिस ने गांव के लगभग एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है. घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि गांव में मामूली विवाद को लेकर खुद एसपी दयाशंकर ने समझौते के तहत विवाद को शांत कर दिया था. इसके बाद बुधवार को साजिश के तहत बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.
राजद नेताओं ने की पहल : मारपीट की घटना के बाद पीड़ित के परिजनों में आक्रोश को देखते हुए राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवं जिला युवा अध्यक्ष मोहम्मद मोदब्बिर हयात ने मामले को शांत कराया. इस दौरान सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी का दोनों नेताओं ने हाल चाल जाना और घटना में आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया.
इस मौके पर नेताओं ने एसपी दयाशंकर से बात कर छात्र के साथ हुई मारपीट और गांव में विवाद को बढ़ा कर अपनी ओछी राजनीति साधने वाले लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन