सीसीए के दायरे में 11 लोग, 3200 पर 107
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने 11 लोगों के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी सीसीए के तहत कार्रवाई की है. वहीं 3200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है. इस संबंध में सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीए के तहत कार्रवाई […]
विज्ञापन
शेखपुरा : भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने 11 लोगों के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी सीसीए के तहत कार्रवाई की है. वहीं 3200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है. इस संबंध में सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीए के तहत कार्रवाई किये गये लोगों को मतदान के दिन अपने निवास से दूर दूसरे थाने में हाजिरी लगानी होगी.
जिला प्रशासन ने कारे गांव के कुंदन कुमार, कसार के पिंटू महतो, बरबीघा के रुस्तम कुमार, शेखपुरा के बालमुकुंद यादव, बरबीघा के गौतम कुमार और पीयूष कुमार घाटकुसुंभा की बेलौनी के बबलू महतो, मृगेंद्र और लक्ष्मण और अरियरी प्रखंड क्षेत्र के महुली के सादर यादव के नाम शामिल हैं. इसके अलावा जेल में बंद तीन अपराधी पर भी सीसीए के तहत कार्रवाई अंतिम चरण में है. जिला प्रशासन इन सभी को जेल से बाहर नहीं होने देने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










