शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी इनायत खान के निदेश पर अधीक्षक उत्पाद विपिन कुमार के पर्यवेक्षण में उत्पाद निरीक्षक बीबी किशोर के नेतृत्व में बरबीघा थाना क्षेत्र के काजीचक, मुसापुर एवं मिर्जापुर गांवों में छापेमारी की गयी. काजीफत्तुचक गांव में शराब चुलाई […]
विज्ञापन
शेखपुरा : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी इनायत खान के निदेश पर अधीक्षक उत्पाद विपिन कुमार के पर्यवेक्षण में उत्पाद निरीक्षक बीबी किशोर के नेतृत्व में बरबीघा थाना क्षेत्र के काजीचक, मुसापुर एवं मिर्जापुर गांवों में छापेमारी की गयी. काजीफत्तुचक गांव में शराब चुलाई करने में संलिप्त तीन कारोबारी कृष्ण चौधरी, रामाश्रय चौधरी एवं मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया. तीनों उसी गांव के रहने वाले हैं.
तीनों के पास से दस लीटर देसी शराब बरामद की गयी. छापेमारी के बाद तीनों को जिला मुख्यालय लाया गया. सघन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग में नये निरीक्षक आने के बाद अब उत्पाद विभाग की गतिविधि शराबबंदी को लेकर बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




