ePaper

शेखपुरा : प्लेस ऑफ सेफ्टी के पर्यवेक्षण गृह से नौ बाल बंदी ऐसे हुए फरार

Updated at : 04 Jul 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा : प्लेस ऑफ सेफ्टी के पर्यवेक्षण गृह से नौ बाल बंदी ऐसे हुए फरार

शेखपुरा : प्लेस ऑफ सेफ्टी के पर्यवेक्षण गृह से सोमवार की देर रात नौ बाल बंदी फरार हो गये. यह प्लेस ऑफ सेफ्टी शेखपुरा जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर पश्चिम मटोखरदह में छह माह से संचालित है. घटना के संबंध में मंगलवार को डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी दयाशंकर ने पर्यवेक्षण गृह में घंटों कैंप […]

विज्ञापन

शेखपुरा : प्लेस ऑफ सेफ्टी के पर्यवेक्षण गृह से सोमवार की देर रात नौ बाल बंदी फरार हो गये. यह प्लेस ऑफ सेफ्टी शेखपुरा जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर पश्चिम मटोखरदह में छह माह से संचालित है.

घटना के संबंध में मंगलवार को डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी दयाशंकर ने पर्यवेक्षण गृह में घंटों कैंप कर जांच की. भागने वाले बाल बंदियों में छपरा के चार, गया का एक, आरा और बक्सर के दो-दो बाल बंदी शामिल हैं. बंदी वार्ड का ताला तोड़कर पीछे के रास्ते चहारदीवारी पर चादर लटका कर उसी के सहारे बाहर निकल गये. भागने वाले बाल बंदी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन मामलों में आरोपित थे. घटना को लेकर सहायक निदेशक बाल संरक्षण प्रमोद कुमार ने बताया कि पड़ताल के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये.

रात्रि एक बजे के बाद कैमरे बंद पाये गये हैं. यह जांच का विषय है कि कैमरों को कैसे ठप कर दिया गया. कैमरों में रात्रि एक बजे तक फरार बंदियों की गतिविधि देखी गयी. इस दौरान फरार बंदी जागते हुए दिखे, लेकिन उसके बाद वे कैसे फरार हो गये घंटों की जांच में भी अभी तक साफ नहीं हो सका है. इस घटना के बाद बंदियों से संबंधित थानों को सूची, फोटो और डिटेल उपलब्ध कराकर अलर्ट कर दिया गया है.

घटना को लेकर एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि पर्यवेक्षण गृह में चार सैप जवान और एक एएसआई सुरक्षा में तैनात हैं. दो-दो घंटे की शिफ्ट में बाल बंदियों की सुरक्षा में सैप जवान काम करते हैं.

शेखपुरा शहर के मकदूमपुर निवासी चौकीदार अशोक कुमार के पास ही सारी चाबियां रहती थीं. ऐसी स्थिति में भूमिका संदिग्ध देखते हुए उसे भी हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही नाइट गार्ड से पूछताछ के बाद पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है. इस घटना में सुरक्षा बल और अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है.

कर्मियों एवं वहां अन्य बाल बंदियों से पूछताछ जारी है. फिलहाल बाल बंदियों के भागने की घटना में पिछले हिस्से में लटकी चादर को जब्त कर लिया गया है. कर्मियों ने बताया कि पर्यवेक्षण गृह में कैद सभी 24 बाल कैदियों को रात्रि 10:30 बजे खाना खिलाकर सुलाया गया था. रात्रि एक बजे के करीब नौ बाल बंदी सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन