बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी की समीक्षा, मंत्री ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने शिवहर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की निगरानी और ज़रूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

शिवहर: समाहरणालय के संवाद कक्ष में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ से पूर्व तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे. सहायक आपदा पदाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

बाढ़ से निपटने की तैयारियों की हुई समीक्षा

सहायक आपदा पदाधिकारी ने विभिन्न बिंदुओं पर जिला प्रशासन की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया. उन्होंने शिवहर जिले के लोगों की सुरक्षा और जरूरत के समय मदद उपलब्ध कराने के प्रति प्रशासन के संकल्प को दोहराया. बैठक में क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, वर्षा की स्थिति, नदियों एवं जलस्रोतों के जलस्तर, तटबंधों की सुरक्षा और सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि बाढ़ हो या सुखाड़, किसी भी परिस्थिति में आम जनता और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति तथा उससे निपटने की तैयारियों की गहन समीक्षा की.

संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी का निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा और त्वरित राहत प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है.

उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत शिविर शुरू करने के साथ भोजन, पेयजल, नाव, दवा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी राहत सामग्रियों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

कम बारिश पर किसानों को मिलेगी सिंचाई और खाद की सुविधा

बैठक में सुखाड़ की संभावित स्थिति को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. मंत्री ने कहा कि कम वर्षा के कारण यदि कहीं सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो किसानों को तत्काल सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाए. इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन