बेलवा डैम का मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने किया निरीक्षण, जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा का लिया जायजा
पिपराही के बेलवा डैम का निरीक्षण करती समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शिवहर के बेलवा डैम का निरीक्षण किया. उन्होंने डैम की सुरक्षा, जलस्तर और तटबंधों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.
शिवहर: समाज कल्याण मंत्री सह शिवहर विधायिका डॉ. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को शिवहर स्थित बेलवा डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डैम की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, तटबंधों की सुरक्षा तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से डैम के जलस्तर की स्थिति एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डैम एवं तटबंधों की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने को कहा.
डैम और तटबंधों की निगरानी के निर्देश
मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और किसी भी परिस्थिति में लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डैम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता के अनुरूप तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
अधिकारियों को पैनी नजर रखने को कहा
निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सहायक आपदा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
मंत्री ने सभी अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने और आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें
SH-54 मुआवजा शिविर में मंत्री ने की समीक्षा, रैयतों को पारदर्शी भुगतान के दिए निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए