Sheohar Crime News: मवेशी चराने के विवाद में खूनी खेल, महिला को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheohar Crime News: शिवहर के माधोपुर छाता गांव में मूंग की फसल चरने का विरोध करने पर एक महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया. तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Sheohar Crime News: शिवहर जिले के तरियानी (हिरम्मा थाना क्षेत्र) अंतर्गत माधोपुर छाता गांव में मवेशी चराने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया है. मूंग की फसल चरने का विरोध करने पर एक 45 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस हिंसक घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है.

घटना का मुख्य कारण और विवाद

  • फसल का नुकसान: घटना माधोपुर छाता गांव (वार्ड नंबर 14) की है. मृतका रामकली देवी (45 वर्ष, पत्नी सोनेलाल राय) के मूंग के खेत में गांव के ही होरिल कुमार के मवेशी घुस गए थे और पूरी फसल चर ली थी.
  • शिकायत करने पर हमला: शनिवार की शाम जब रामकली देवी इस नुकसान का विरोध जताने होरिल कुमार के पास गईं, तो विवाद काफी बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में आकर होरिल कुमार ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और रामकली देवी के ऊपर चढ़ा दिया.
  • इलाज के दौरान मौत: आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी रामकली देवी को सदर अस्पताल, शिवहर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस अफरातफरी में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

मृतका के पुत्र का आरोप

मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां केवल मवेशी चराने की शिकायत करने आरोपी के घर गई थी. इसी बात को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

गांव पुलिस छावनी में तब्दील

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम

हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी:

  • शव का पोस्टमार्टम: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.
  • गांव में भारी पुलिस बल तैनात: तनातनी और बिगड़ते माहौल को देखते हुए गांव में 50 की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में रखा है.
  • छापेमारी जारी: मामले की एफआईआर दर्ज कर पुलिस गहन जांच में जुट गई है और फरार आरोपी होरिल कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन