शिवहर में बच्चों के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंदों को मिलेगी मुफ्त विधिक सहायता
जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता व अन्य
शिवहर में 'बाल सुलभ विधिक सेवाएं योजना-2024' के तहत बच्चों के कानूनी अधिकारों के संरक्षण और जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. संकटग्रस्त बच्चों के पुनर्वास और पहचान की गोपनीयता पर जोर दिया गया.
Sheohar News: शिवहर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार रविवार को ताजपुर वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर बैठका पर विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नालसा की बाल सुलभ विधिक सेवाएं योजना-2024 के तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाना था.
आपके शहर में
बच्चों को बताया गया उनके कानूनी अधिकारों का हक
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई. पैनल अधिवक्ता अजय कुमार और पीएलवी अमोद कुमार राम ने स्थानीय नागरिकों और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया.
वक्ताओं ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. बच्चों के विकास और सुरक्षा के लिए संवेदनशील, सुरक्षित और बाल अनुकूल वातावरण तैयार करना योजना का प्रमुख उद्देश्य है.
संकटग्रस्त बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास पर जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि संकटग्रस्त बच्चों के संरक्षण और देखभाल के साथ उनके शीघ्र पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी.
विधिक प्रक्रियाओं के दौरान बच्चों की पहचान की गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. बच्चों की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखने का प्रावधान है, ताकि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित न हो.
‘न्याय सबके लिए, खासकर बच्चों के लिए’ का दिया संदेश
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने ‘न्याय सबके लिए, खासकर बच्चों के लिए’ का संदेश दोहराया.
उन्होंने आम लोगों से कानूनी रूप से जागरूक बनने, अपने अधिकारों को जानने और सही समय पर न्याय प्राप्त करने की अपील की. किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में संपर्क करने की जानकारी दी गयी.
हेल्पलाइन नंबर पर भी ले सकते हैं मदद
किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या जानकारी के लिए नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं.
इसके अलावा कार्यक्रम में 7070092435 तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सहायता लेने की जानकारी दी गयी.
एडीआर भवन में भी आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
शिवहर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में भी रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नालसा की बाल सुलभ विधिक सेवाएं योजना-2024 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए