नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में अधिक पंजीकरण कराने पर शिक्षा पदाधिकारियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST) के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर शिवहर के शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया. डीएम प्रतिभा रानी ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की.

विज्ञापन

Sheohar News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उत्कृष्ट कार्य पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा यादव और तरियानी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवनीत कुमार को सम्मानित किया गया. दोनों अधिकारियों को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से प्रदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

JNVST में लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कराने पर सम्मान

सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने दोनों शिक्षा पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र सौंपा. इस दौरान दुर्गा यादव और नवनीत कुमार को प्रशस्ति-पत्र के साथ अंगवस्त्र, पाग और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया.

प्राचार्य ने दोनों अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की

विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने कहा कि जिले में JNVST के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कराने में दोनों अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है. उनके प्रयासों से नामांकन परीक्षा के लिए अपेक्षा के अनुरूप बेहतर पंजीकरण सुनिश्चित हो सका.

डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश पर दिया गया प्रशस्ति-पत्र

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र दोनों अधिकारियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से प्रदान किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय का परिणाम बताया.

अंगवस्त्र और पाग पहनाकर किया सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र और पाग पहनाया गया. साथ ही कलम भेंट कर उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं.

नामांकन प्रभारी भी रहे मौजूद

सम्मान समारोह में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर के नामांकन प्रभारी जी. जी. गुंजन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार JNVST के लिए अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी को सीएम सम्राट की बड़ी सौगात, चीनी मिल से मरीन ड्राइव तक कई बड़े ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन