नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए मिशन मोड में अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को पत्र देते जेएनवी के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 के नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अभियान को मिशन मोड पर तेज कर दिया है. जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता फैलाई जा रही है, साथ ही जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है.

विज्ञापन

Sheohar News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बढ़ाने को लेकर नवोदय विद्यालय समिति ने मिशन मोड में अभियान तेज कर दिया है. समिति के आयुक्त एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश लखानी ने इस संबंध में शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को पत्र भेजकर अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

डीएम ने शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने आयुक्त का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा. इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद यादव को सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी कर नामांकन पंजीकरण का लक्ष्य पूरा कराने को कहा.

स्कूलों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय की टीम जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दे रही है. साथ ही प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी अधिक से अधिक पात्र छात्रों का पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है.

निःशुल्क हेल्प डेस्क की व्यवस्था

'आओ बच्चों नवोदय चले हम' अभियान के तहत जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों की सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में निःशुल्क हेल्प डेस्क शुरू की गई है. जिन विद्यार्थियों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, वे यहां आकर बिना किसी शुल्क के नामांकन प्रभारी जी.जी. गुंजन की सहायता से अपना ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन