शिवहर में डीएम का औचक छापा! आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलीं भारी कमियां, अफसरों पर कार्रवाई की लटकी तलवार

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आंगनबाड़ी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया, जहां पोषण वितरण और संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. उन्होंने संबंधित कर्मियों को जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Sheohar DM Pratibha Rani Inspection: शिवहर जिले में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. शुक्रवार को डीएम ने जिले के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-111 का अचानक गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में केंद्र के संचालन, पोषण वितरण और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में कई गंभीर कमियां व अनियमितताएं उजागर हुईं. इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों और पर्यवेक्षणीय पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं: डीएम

निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं पर डीएम प्रतिभा रानी ने संबंधित कर्मियों और पर्यवेक्षकों की सीधी जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा कार्य में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से नौनिहाल बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील सेवाएं दी जाती हैं. ऐसे महत्वपूर्ण दायित्वों में कोताही बरतना सरकारी कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता है. डीएम ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर दोषी कर्मियों व पदाधिकारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.

बौद्धिक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग संसाधन केंद्र का लिया जायजा

इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में ही संचालित बौद्धिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित दिव्यांग संसाधन केंद्र का भी औचक मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र में मौजूद विशेष बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, विशेष शिक्षण पद्धति, बच्चों की दैनिक उपस्थिति, शिक्षण-सहायक सामग्री (टीएलएम) तथा आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता का बारीकी से अध्ययन किया. उन्होंने संबंधित अभिलेखों व पंजियों की भी जांच की. मौके पर मौजूद बीआरपी (दिव्यांगजन) को सख्त निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, थेरेपी और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. सभी उपलब्ध उपकरणों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए.

जनता दरबार में डीएम व डीडीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इधर, शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने-अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने दोनों आला अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर अपनी जमीन, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा, आवास और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. डीएम और डीडीसी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन