पति ने चाकू से गोद कर पत्नी को किया लहूलुहान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शिवहर :नगर थाना क्षेत्र के परदेशिया गांव में विवाहिता काजल देवी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है.घायल विवाहिता को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मुजप्फरपुर रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति अजित कुमार […]
विज्ञापन
शिवहर :नगर थाना क्षेत्र के परदेशिया गांव में विवाहिता काजल देवी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है.घायल विवाहिता को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मुजप्फरपुर रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि पत्नी के बार बार मैके जाने व अन्य पारिवारिक कारणों से विवाद चल रहा था. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. सूचना मिलते ही एसआइ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. इस दौरान पत्नी को चाकू से गोदकर घायल कर देने व पति द्वारा स्वयं आत्महत्या करने का प्रयास करने की बात सामने आयी.
पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिंहा ने कहा कि फर्द व्यान प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन