जिस गांव ने अंग्रेजों से लड़ी जंग, आज उसी तरियानी छपरा में 11 शहीदों को किया गया नमन

Updated:
विज्ञापन

शहादत दिवस के अवसर पर तरियानी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते जिला अधिकारी

शिवहर के तरियानी छपरा गांव में शहादत दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के 11 वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया.

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर के तरियानी छपरा गांव में रविवार को शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए गांव के 11 वीर सपूतों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
शहादत दिवस के अवसर पर तरियानी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते जिला अधिकारी एवं पुलिस कप्तान शिवहर | Prabhat Khabar Network
शहादत दिवस के अवसर पर तरियानी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते जिला अधिकारी

शहीद स्मारक पर फहराया गया तिरंगा

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण के साथ हुई. स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी मनिका देवी ने स्मारक पर तिरंगा फहराया. इसके बाद डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह समेत उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

11 वीर सपूतों के बलिदान को किया याद

शहादत दिवस के अवसर पर तरियानी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते जिला अधिकारी एवं पुलिस कप्तान शिवहर | Prabhat Khabar Network
शहादत दिवस के अवसर पर तरियानी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते जिला अधिकारी एवं पुलिस कप्तान शिवहर | Prabhat Khabar Network

शहादत दिवस के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में गांव के 11 वीर सपूतों के योगदान और बलिदान को याद किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि इन शहीदों का संघर्ष और देश के लिए दिया गया बलिदान तरियानी छपरा की पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

डीएम ने तरियानी छपरा को बताया क्रांतिकारी गांव

सभा को संबोधित करते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने तरियानी छपरा को क्रांतिकारी गांव बताया. उन्होंने कहा कि गांव के शहीदों का बलिदान देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली विरासत का हिस्सा है. उन्होंने शहीद स्मारक के विकास के साथ गांव की अन्य समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया.

डीएम ने गांव के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही.

एसपी ने शहीदों की विरासत को बताया प्रेरणास्रोत

एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहादत दिवस के आयोजन के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की गौरवशाली विरासत हमेशा याद रखी जाएगी. उन्होंने गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

शहीदों के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्याम बाबू सिंह ने की, जबकि संचालन राइडर राकेश ने किया. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ प्रभात रंजन, डीपीआरओ अहमद अब्दाली, थानाध्यक्ष रंजीत गुप्ता समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन