शौच पर निकली नाबालिग लड़की से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर : पुरनिहया थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना चार दिन पहले की बतायी जा रही है. इस बाबत पीड़िता ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया गया है. हालांकि, आरोपित पुलिस के […]

विज्ञापन

शिवहर : पुरनिहया थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना चार दिन पहले की बतायी जा रही है. इस बाबत पीड़िता ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया गया है. हालांकि, आरोपित पुलिस के गिरफ्त से अभी दूर हैं.

विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक घटना विगत 31 अक्टूबर की रात्रि की है. जब पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. उसी दौरान गांव के ही तीनों युवकों ने उसे कब्जे में लेकर बगल के सुनसान जगह पर ले गये. जहां पर दो युवकों के सहयोग से तीसरे ने दुष्कर्म किया. किसी तरह जोर-जोर से चिल्लाने पर लोगों ने आवाज सुनी. जब तक लोग उक्त स्थल तक पहुंचते उससे पहले आरोपित भाग खड़े हुए. थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन