Aurangabad : चलती कार में छात्रा का यौन उत्पीड़न, शाहरुख ने सोनू बनकर घटना को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad : औरंगाबाद की रहने वाली एक लड़की का चलती कार में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद में एक युवक ने पहले तो अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर हिंदू लड़की से दोस्ती की. फिर सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर चलती कार में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दे दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इंटर की छात्रा है और युवक के डर से अपने नाना के घर पर रहती थी. घटना के बाद पीड़िता के नाना के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

औरंगाबाद की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले है. जहां शाहरूख नाम के युवक ने पहले तो अपनी पहचान छिपाकर लड़की से दोस्ती की. लेकिन जब युवक की असली पहचान सामने आई तो पीड़िता ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. इससे नाराज युवक लड़की को परेशान करने लगा. जिससे तंग आकर माता-पिता ने पीड़िता को नाना के घर भेज दिया, इसके बाद आरोपी युवती को नाना के घर जाकर  परेशान करने लगा. 

चलती कार में किया यौन उत्पीड़न

पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार सुबह आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. फोन पर बात करके आरोपी लड़की के पास पहुंच गया और कोचिंग आने के दौरान ही उसने लड़की को कार में बैठा लिया. और गढ़वा के गुलेरियाढोंढ़ा में चलती कार में यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया. 

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद जब पीड़िता काफी समय बाद तक घर नहीं पहुंची तब परिजन खोजबीन करने लगे. इसी दौरान, गुलेरिया ढोंढ़ा में काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी देखी. शक होने पर कार के अंदर देखा तो लड़की अंदर अस्त व्यस्त अवस्था में पड़ी हुई मिली. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरूख समेत चालक तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कोर्ट में पेश करके दोनों को जेल भेज दिया है.  इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन